श्रीगंगानगर, राजस्व उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास मंत्री हरीश चैधरी तथा गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने गोल बाजार क्षेत्र में मास्क वितरित किए।
राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण एवं बचाव को लेकर एक माह के लिए चलाए जा रहे जन जागरण कार्यक्रम के तहत मास्क वितरित किए।राजस्व मंत्री चैधरी तथा विधयक राजकुमार गौड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने ’’नो मास्क नो एन्ट्री‘‘ तथा जिला प्रशासन द्वारा ’’नो मास्क नो एक्जिट‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार के जन जागरण के कार्यक्रमों में आमजन की भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होेने कहा कि कोरोना महामारी से बचने का एक ही रास्ता सावधानी है। नागरिकों को मास्क लगाकर ही घर से निकलना चाहिए तथा इस बात का भी ध्यान रखे कि कोई भी नागरिक बिना मास्क के बाहर नही घूमे, अगर ऐसा कोई नागरिक दिखाई दे तो उन्हे मास्क लगाने के लिए प्रेरित


