नोहर 24अकटुबर कस्बे के विभिन्न वार्डों में सड़कों का निर्माण कार्य निरंतर जारी है शनिवार को विधायक अमित चाचाण ने करीब 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो सड़कों के कार्य का शुभारंभ किया। विधायक अमित चाचाण शनिवार को वार्ड नंबर 38 में मडदा पार्क के समीप बनने वाली सड़क के कार्य का शुभारंभ किया उक्त सड़क के निर्माण पर 10 लाख 22 हजार रूपए खर्च होंगे । इसके अलावा विधायक ने वार्ड नंबर 17 में 14 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के कार्य का शुभारंभ किया। दोनों सड़कों को बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी वार्ड वासियों ने बताया कि दोनों सड़कों के निर्माण से आवागमन में भारी सुविधा होगी इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि कस्बे का कोई भी वार्ड विकास से अछूता नहीं रहेगा । विभिन्न वार्डों में सड़कों का निर्माण कार्य निरंतर जारी है उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा अब तक सड़कों के अलावा पार्कों के सौंदर्यकरण विभिन्न स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाने सहित विभिन्न कार्यों के 10 करोड रुपए के टेंडर हो चुके है जिनमें अधिकांश के कार्य प्रारंभ हो गए हैं पालिका ईओ दलीप उन्होंने विभिन्न स्थानों पर हो रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर महावीर प्रसाद गोढडीवाल, यासीन खा, खुशी मोहम्मद, पवन स्वामी, असलम, कृष्ण, पूर्णमल, हरलाल, रामेश्वर सोनी ,ताराचंद छिंपा, बलराम वर्मा ,लालचंद सुथार, शंकरलाल इंद्राज, फारुख, ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।

