नोहर, हम सेवक श्याम के संस्था के संस्थापक विकास भारद्वाज एवं सचिन अरोड़ा द्वारा श्रैया सिपानी को संस्था में हनुमानगढ़ जिले की महिला विंग की अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
संस्था की नवनियुक्त महिला विंग जिलाध्यक्ष श्रैया सिपानी ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सोंपी गई है, उसका सभी को साथ लेकर निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने संस्था के पदााधिकारियों का आभार जताया।


