हनुमानगढ़ 22 अक्टूबर। (नरेश पारीक ) नजदीकी गांव मेहरवाला में बन रहे नवनिर्मित वाटर वर्क्स में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर भारी भ्रष्टाचार करने के विरोध में युवा नेता सुनील घोटिया के नेतृत्व में गुरुवार को ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया व निर्माण कार्य को अभिलंब रुका दिया गया।
इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा गांव में हरवाड़ा में वाटर वर्क्स में डिग्गी फिल्टर आदि निर्माण के लिए 7 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। परंतु ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में बिल्कुल घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वाटर वर्क्स में जितनी भी पाइपें लगाई गई है वह सभी पुरानी है जिसके ऊपर रंग कर उनकी लीपापोती की जा रही है और डिग्गी एवं अन्य निर्माण कार्य में बिल्कुल घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
निर्माण कार्य पूरा होने से पूर्व ही दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा इस निर्माण कार्य में मिलीभगत कर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी जांच हेतु ग्रामीणों द्वारा जल्द ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर जिला प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द निर्माण कार्य की जांच करवाकर ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों को मजबूरन उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी युवा नेता सुनील घोटिया, आम आदमी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष दानाराम गिला, मुकेश चालिया, नोरंगलाल मेहरडा, सरपंच पृथ्वीराज मेहरडा, उपसरपंच संदीप गिला, दीपू जालवाल, जैन कालवा, महेश मेहरडा, गुरुचरण पाड़ी, कालूराम साहू, धनराज मुंड, नवदीप सिंह आदि ग्रामवासी मौजूद थे।