नोहर 20 अक्टूबर। कोरोना के विरुद्ध जन आन्दोलन "नो मास्क-नो एन्ट्री' कार्यक्रम के तहत मारक एवं स्टीकर वितरण का के कार्य हेतु अधिशाषी अधिकारी दलीप पुनिया के निर्देशन में पालिका कार्मिकों को वार्ड वाईज रवाना किया गया। इस अभियान के तहत पालिका कर्मचारियों द्वारा शहर के मुख्य स्थान ढाणी सिक्खान, नन्दा कॉलोनी, हरिजन कॉलोनी इत्यादी प्रमुख स्थानों की दुकानों और मकानों पर स्टीकर चीपकाने व बिना मास्क घुम रहे लोगों को गांधीवादी तरीके से नमस्ते का अभिवादन कर मास्कपहनाया गया।
आमजन को कोरोना वश्विक महामारी से बचाव हेतु जन आन्दोलन के तहत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा उपखण्ड कार्यालय द्वारा बनाये गये जोन में गोरीशंकर पूनिया प्रध्यापक एवं मंगलाराम व्यवस्थापक द्वारा आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ/सहायिकाओं/आशा सहयोगिनियों के माध्यम से भी मास्क पहनाते हुए, घर - घर कोरोना जागरूकता पोस्टर वितरण एवं चस्पा करवाये गये, इस टीम का सुपरविजन रिछपाल चारण अधिशाषी अभियन्ता जेवीवीएन द्वारा किया गया। इस दौरान अमित कुमार घेतरवाल, श्रीमती बीना कुमारी, निलम, आरीफ, सुनितादेवी, कल्पना, सिलोचना, उमा पूरोहित, राजकुमार सेती. चन्द्रकला, सावित्री वाल्मिकी, सारिका रानी, पुष्पा छिम्पा, माया जोईया, सुनिता शर्मा, कोमल सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहें।


