नोहर, 24 अक्टूबर। नोहर मे बनने वाले कृषि विज्ञान केन्द्र के नए भवन का ऑनलाइन शिलान्यास समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। विधायक अमित चाचाण केंद्र का शिलान्यास किया समारोह की अध्यक्षता वेटरनरी विश्विद्यालय के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नोहर के विधायक अमित चाचाण ने कहा कि नया भवन बनने से किसानों और पशुपालकों को तकनीकी प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। विधायक ने बताया कि केंद्र पर किसानों को सरकार की नवीनतम योजनाओं की जानकारी के अलावा खेती के संबंध में विभिन्न जानकारियां मिल सकेगी। समारोह में कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने कहा कि राज्य में पशुचिकित्सा एवं शिक्षा का एक मात्र कृषि विज्ञान केन्द्र है। नए कृषि विज्ञान केन्द्र के लिए 81 बीघा भूमि आरक्षित हुई है जिसमें भवन निर्माण के अलावा विभिन्न प्रकार की खेती भी की जाएगी केंद्र पर ट्रेनिंग होल के अलावा प्रयोगशाला भी बनाई जाएगी केंद्र पर समय-समय पर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण के अलावा अलग अलग तरीके की की जाने वाली खेती के बारे में किसानों को अवगत कराया जाएगा । उक्त भवन के निर्माण पर एक करोड़ 44 लाख रुपए खर्च होंगे समारोह में विशिष्ट अतिथि आई.सी.ए.आर. कृषि तकनीकी अनुप्रयोग संस्थान जोधपुर के निदेशक डॉ. एस.के. सिंह थे। राजुवास के प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. आर.के. धूड़िया ने ऑनलाइन कार्यक्रम का संचालन कर कृषि विज्ञान केन्द्र के उद्देश्यों की जानकारी दी। उ्क्त कृषि विज्ञान केंद्र 27 एन टी आर में बनेगा।

