राज्य सरकार के वेतन कटौती के आदेशों के विरोध में राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी वेतन कटौती आदेशों की होली जलाकर प्रदर्शन किया

 नोहर, 14 सितंबर। [ नोहर तेज़ ] राज्य सरकार के वेतन कटौती के आदेशों के विरोध में सोमवार को राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ खंड नोहर द्वारा अधिशाषी अभियंता पीएचईडी खंड नोहर व खंड कर्मशाना (पीएमसी) के कार्यालय के समक्ष वेतन कटौती आदेशों की होली जलाकर प्रदर्शन किया गया।


इस मौके पर कर्मचारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश दायमा, खंड अध्यक्ष आत्माराम, महामंत्री विक्रमसिंह शेखावत, रतन लाटा, नरेन्द्र शर्मा, खंड अध्यक्ष कर्मशाना बलवंत नेहरा, उपखंड अध्यक्ष मुकेश स्वामी, महामंत्री जयपाल दास स्वामी, दयाराम चाहर, रामावतार मोर्य, अर्जुनराम, लीलूराम, इन्द्रसिंह, हरिश सोनी, पवनसिंह प्रेमप्रकाश राठी आदि उपस्थित थे।