किसान 15 सितंबर को उपखण्ड कार्यालय के सामने महापड़ाव डालेंगे

 नोहर, 14 सितंबर। [ नोहर तेज़ ] अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी नोहर द्वारा बकाया फसल बीमा क्लेम व 11सूत्री मांगो को लेकर यहां उपखंड कार्यालय के समक्ष दिया जा रहा धरना सोमवार को 12 वें दिन जारी रहा। धरने पर किसान सभा ग्राम इकाई ढाणी अराईयान के किसान बैठे।


वही दूसरी तरफ किसान सभा के प्रस्तावित महापड़ाव के संबंध में उपखण्ड अधिकारी स्वेता कोचर की अध्यक्षता वार्ता हुई। वार्ता में तहसीलदार नोहर, उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह राजवी,कृषि  विभाग के सहायक निदेशक बलवीर खाती,विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता रिछपाल सिंह, एसबीआई बैंक मैनेजर व किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष मंगेज चौधरी, किसान सभा के तहसील सचिव सुरेश स्वामी ,पवन देहरु,रणवीर खीची उपस्थित थे । वार्ता में मंागो पर सहमति नही बनी। किसान प्रतिनिधियो ने कहा कि मंगलवार 15 सितंबर को उपखण्ड कार्यालय के सामने महापड़ाव डालेंगे। कॉमरेड मंगेज चौधरी ने कहा कि महापड़ाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई। महापड़ाव में हजारों किसान नोहर पहुंचेगें। उधर प्रशासन ने भी तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उपखंड कार्यालय के आगे बैरिकेट्स लगाई जा रही है।