नोहर, 15 सितंबर।[ नोहर तेज़ ] अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी नोहर द्वारा बकाया फसल बीमा क्लेम खरीफ 2019 सहित 11 सुत्री मांगो को लेकर किसानों ने उपखंड कार्यालय समक्ष महापड़ाव डाल दिया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने मांगो को अपनी आवाज बुलंद की। किसानों के महापड़ाव को देखते हुए उपखंड कार्यालय के समक्ष बैरिकेट्स लगाई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात किया गये। किसानों के महापड़ाव को देखते हुए सुरक्षा कि दृष्टि से कई थानों के थाना प्रभारी पर पुलिस के जवानों के साथ मौजूद रहे। महापड़ाव में किसान सभा के जिलाध्यक्ष व भादरा विधायक कॉमरेड बलवान पुनिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें निरंतर किसान विरोधी नीतियों को लागू कर रही । इनके खिलाफ संघर्ष ही एकमात्र सही रास्ता है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों पर कुठाराघात सहन नही किया जाएगा। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड मंगेज चौधरी कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आज किसानों को मजबूर होकर आन्दोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे सदैव किसानों के हको की लड़ाई के लिए संघर्ष करते रहेगें।
वात्र्ता में मांगो पर बनी सहमति
प्रशासन द्वारा किसान प्रतिनिधियों को वात्र्ता के लिये आमंत्रित किया गया। वात्र्ता में उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें तहसीलदार विनोद कुमार, कृषि विभाग के सहायक निदेशक बलवीर खाती, उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह राजवी,विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता रिछपालसिंह चारण, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता ,एआईसी के जिला कॉर्डिनेटर राजेश सिहाग व एसबीआई ओर आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर व किसानों की तरफ से किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष मंगेज चौधरी, किसान सभा तहसील सचिव सुरेश स्वामी ,तहसील अध्यक्ष जगदीश सहारण, पवन देहरु,ओम लाखलान,शेरसिह मालिया ,सुरेश सहु दुरजाना,रतन लाल ईशराम, रणवीर खीची, सिकन्दर अली, चेतराम ईशराम उपस्थित थे। वार्ता में बकाया फसल बीमा क्लेम 1 माह में खातों में डालने,केसीसी में ज्यादा ब्याज वापस करने के लिये सभी बैंकों में सोमवार सात दिवसीय शिविर लगाने,कुर्की में ढील देने,बिजली बिलों के सुधार हेतु शिविर लगाने,पर सहमति बनी। फसल बीमा का रिस्क कवर बढ़ाने,डिफाल्टर किसानों का प्रीमियम काटने,सहकारी समितियों में डिफाल्टर किसानों को ऋण देने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखने पर सहमति बनी।
इन्होंने भी किया सम्बोधित
सभा को कुलदीप जनानिया, अनिल श्योराण, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत बैनीवाल,विनोद लाखासर, राकेश नेहरा, हरबंस सिंह,अशोक सोनी,विनोद सहु,अजब भांभू ने संबोधित किया। इस दौरान किसान सभा के जिला सचिव विनोद स्वामी ने राजस्थानी में कविताओं के माध्यम से किसानों कि हौसला अफजाई की।
वात्र्ता का पत्र पढक़र महापड़ाव किया समाप्त
VIDEO
वात्र्ता के बाद कॉमरेड मंगेज चौधरी ने किसान के बीच पहुंचकर प्रशासन के साथ हुआ वात्र्ता के लिखित पत्र को पढक़र किसानों को सुनाया। जिसके बाद सभी की सहमति से महापड़ाव का समापन किया गया।





