श्रीगंगानगर।(नरेश पारीक) जिले में विकास की कोई कमी नही होनी चाहिए, क्योकि प्रदेश की गहलोत सरकार जिले के प्रति सवेदनशील है और हर वर्ग के हितों के बारे में सोचती है। यह बात विधायक राजकुमार गौड़ ने जिला कलेक्टर के साथ हुई भेंटवार्ता में की। विधायक गौड़ ने जिला कलेक्टर वर्मा से कहा कोरोना वाइरस के चलते जिले में चिकित्सा व्यवस्था सुचारू ओर बेहतर रखे, जिससे आमजन को कोई समस्या न हो और न ही किसी तरह की परेशानी हो। उन्होंने कोरोना के बढ़ते रोगियों पर भी चिंता व्यक्त की एवं सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाने की बात जिला कलेक्टर श्री वर्मा से कही। भेंटवार्ता में विधायक श्री राजकुमार गौड़ ने जिला कलेक्टर को बिजली-पानी की समस्या का समाधान और हनुमानगढ़ रोड़ के निर्माण की बात भी कही। जिस पर जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा ने कहा कि यह सब वस्तुस्थिति उनके ध्यान में है और सभी सुविधाओं को निरंतर सही तरीके से कराने के लिए सबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा। इस भेंटवार्ता में मेडिकल कॉलेज निर्माण, लालगढ़ हवाई पट्टी तक सड़क निर्माण एवं हनुमानगढ़ रोड सड़क निर्माण के बारे में विस्तार से चर्चा हुई ।

