क्षेत्र कि वर्षो पुरानी समस्याओं के निराकरण करवाना उनकी पहली प्राथमिकता - विधायक अमित चाचाण

नोहर, 12 सितंबर।(नोहर तेज़)  वर्तमान में राज्य में चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं व राजनैतिक नियुक्तियों को लेकर हर कोई अपनी-अपनी जुगत बिठाने में लगा है। वही दूसरी ओर नोहर विधायक अमित चाचाण ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि उन्हें किसी पद कि लालसा नही है। अमित चाचाण ने बताया कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें विकास के लिये चुना है। नोहर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिये पद कि नही बल्कि क्षेत्र कि वर्षो पुरानी समस्याओं के निराकरण करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है। विधायक अमित चाचाण कि इस पहल कि नोहर विधानसभा क्षेत्र ही नही पूरे राजस्थान में सराहना हो रही है। कांग्रेस के गत दिनों हुये सियाशी घटनाक्रम के दौरान पार्टी के आला नेताओं ने विधायकों को दोहरी जिम्मेदारी देने का कहा था। जिसके बाद हर कोई राजनैतिक नियुक्ति व मंत्रिमंडल में स्थान पाने को लेकर अपनी-अपनी गोटिया फिट करने में लगा हुआ है। मगर इन सब के बीच नोहर विधायक अमित चाचाण ने मुख्यमंत्री से मिलकर स्पष्ट किया कि उन्हें पार्टी में विधायक पद के अलावा और कोई नियुक्ति नही चाहिये। वे केवल अपने क्षेत्र कि जनता के काम समय पर हो यही चाहते है। अमित चाचाण का कहना है कि उनकी केवल मुख्यमंत्री से एक ही मांग है कि नोहर विधानसभा क्षेत्र की जनता कि समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान हो। क्षेत्र के विकास के लिये अधिक से अधिक काम करवाये जा सके। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि उन्होंने चुनाव से पूर्व जनता से किया एक-एक वायदा पूरा करने कि दिशा में विधायक बनने के बाद कार्य कर रहे है। विधायक अमित चाचाण के अनुसार क्षेत्र में आज भी वर्षो पुरानी समस्याए जस की तस है। जिन्हें पूरा करवाना उनकी प्राथमिकता है। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि क्षेत्र के किसानों को उनके हिस्से का पूरा सिंचाई पानी मिले इसके लिये वे कोई कोर-कसर नही छोड़ेगें।