अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के विकास पारीक चूरू जिलाध्यक्ष मनोनीत

सरदारशहर ( नोहर तेज़) अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी ने  संस्था की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शिक्षक व सेवाभावी विकास पारीक को चूरू का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।यह मनोनयन राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा ,राष्ट्रिय महामंत्री हरिकिशन शर्मा,राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष शिवशंकर तिवारी की अनुशंसा पर किया है।सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी व अन्य क्षेत्रों में समाज को आगे लाने हेतु विकास पारीक को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया हैं।विकास पारीक को सम्पूर्ण जिले में सदस्य बनाने व कार्यकारिणी गठन करने को कहा गया हैं सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी हैं।