क्षेत्र के गांव भगवान में मन्दिर की भूमि पर हुये अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों द्वारा शुरू किया गया धरना सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा।

 नोहर, 7 सितंबर।[ नोहर तेज़ ] क्षेत्र के गांव भगवान में मन्दिर की भूमि पर हुये अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों द्वारा शुरू किया गया धरना सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा।


सोमवार को धरना स्थल पर ग्रामीणों द्वारा रौष स्वरूप एडीएम का पूतला जलाया गया। ग्रामीण सुरेन्द्र सिहाग ने बताया कि वर्षो पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा मन्दिर की भूमि पट्टा बनाया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि मन्दिर की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में रौष है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को धरना स्थल पर बैठक आयोजित कर आन्दोलन की आगामी रणनीति तय कि जाएगी। सोमवार को धरने पर सोहन भोभिया, मनिराम सिहाग, ताराचंद सिहाग, ओमप्रकाश कड़वासरा, श्योपत मेघवाल, बृजलाल सिहाग, अमरसिंह सिहाग आदि ग्रामीण बैठे।