फसल बीमा क्लेम जारी करने सहित 11 सूत्री मांगों को उपखंड कार्यालय के सामने आज 5वे दिन धरना जारी राह

नोहर तेज़ अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी नोहर द्वारा बकाया फसल बीमा क्लेम जारी करने व किसानों की जमीनों की निलामी पर रोक लगाने ,बिजली बिलों में गड़बड़ी सुधारने, बकाया आदान अनुदान जारी करने सहित 11 सूत्री मांगों को उपखंड कार्यालय के सामने आज 5वे दिन धरना जारी राह।धरना


स्थल पर उपस्थित किसान सभा के तहसील सचिव सुरेश स्वामी ने बताया कि जब तक किसानों के खातों में बकाया बीमा क्लेम नही आता ह जब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। तथा 15 सितम्बर तक समस्याओ का समाधान नही होने पर महापड़ाव डाला जाएगा।धरने पर पूर्व सरपंच रतनलाल इशराम, जगदीश इशराम, देवीलाल सहु,सरवन ,जमालदीन,धर्मपाल सहारन,पृथ्वीराज, सरजीत गोदारा,चेतराम इशराम, वेदप्रकाश सहारन, कृष्ण गोदारा,दलीप सहारन,अमरसिंह देव,रणवीर खिंची, पवन देहरु सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे