भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

 नोहर, 7 सितंबर।[नोहर तेज़ ]  भीम आर्मी भारत एकता मिशन नोहर द्वारा गांधी बड़ी में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सोमवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।


ज्ञापन में बताया गया है कि गत दिनों भीम आर्मी के सदस्य विजयसिंह मेघवाल व सेवासिंह मेघवाल के साथ कुछ जनों द्वारा बिना वजह मारपीट कि गई व अमानवीय व्यवहार किया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही कि जा रही है। ज्ञापन में सम्पूर्ण मामले की जांच करवाकर आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही कि मांग कि गई है। इस मौके पर ओमप्रकाश, सुरेश कुमार, विजय चालिया, विनीत, बनवारीलाल, पवन कुमार, अरूण कुमार सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित थे।