प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगरपरिषद में नेता प्रतिपक्ष डॉ. बबीता गौड़ ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये

श्रीगंगानगर-( नरेश पारीक )प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगरपरिषद में नेता प्रतिपक्ष डॉ. बबीता गौड़ ने विभिन्न कार्यक्रम  आयोजित किये। प्रधानमंत्री के 70 जन्मदिन पर डॉ. बबीता गौड़ ने गांधी चौक पर पौधरोपण किया।उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।उन्होंने गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर प्रधानमंत्री की आयु लम्बी होने की कामना की।डॉ बबीता गौड़ ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व मे नई पहचान दी हैं।आजादी के बाद से चली आ रही समस्याओं को जड़ से समाप्त किया है।