नगरपरिषद ने हटवाया अतिक्रमण

श्रीगंगानगर-( नरेश पारीक ) पुरानी धानमंडी में एक दुकान के आगे थड़ी लगाकर मनियारी का सामान बेचने वाली महिलाओं को आज नगरपरिषद ने कार्रवाई करते हुए हटा दिया।इस दौरान इन महिलाओं ने रोजी रोटी की दुहाई देकर खासा विरोध भी किया।दो दिन पहले ही परिषद के अधिकारियों ने इन महिलाओं को न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए खुद ही जगह खाली करने के लिए एक दिन की मोहलत दी थी।यह अवधि गुजरने के बाद बुधवार को आयुक्त प्रियंका बुडानिया के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी गौतम लाल व स्वच्छता निरीक्षक रमनदीप के सफाई कर्मचारियों ने मनिहारी की अस्थाई दुकाने हटाने की कार्रवाई की।पुलिस की मौजूदगी के कारण महिलाए बहुत अधिक विरोध नही कर पाई।