स्वर्गीय प्रमोद पांडिया की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित शिविर में 358 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया

 नोहर, 17 सितंबर।[नोहर तेज़ ] स्वर्गीय प्रमोद पांडिया की स्मृति में गुरूवार को यहां पारीक भवन में स्व. प्रमोद पांडिया स्मृति संस्थान के तत्वावधान में रक्तदान शिविर  का आयोजन किया गया।

 शिविर में 358  यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। शिविर में  रक्त संग्रहण का कार्य  एसएमएस  अस्पताल जयपुर एंव महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल  हनुमानगढ़ की ब्लड बैंक टीम द्वारा किया गया । शिविर में पंडित सुधीर शास्त्री के सानिध्य में  स्वर्गीय प्रमोद कुमार पांडिया के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई । शिविर में कई रक्त योद्धाओ ने 45 से 50 वी बार रक्तदान कर रक्तदान के प्रति प्रेरित किया ।  इस अवसर  विधायक अमित चाचाण ने कहा कि कोरोना काल मे रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय कार्य है । विधायक ने इस आयोजन के लिए संस्थान का आभार जताया। स्व. प्रमोद पांडिया स्मृति संस्थान के अध्यक्ष सुरेश पांडिया ने शिविर में पधारे अतिथियों व रक्तदाताओं का आभार जताते हुए संस्थान के माध्यम से करवाये जा रहे सामाजिक कार्यो की जानकारी दी। 


अन्य वक्ताओं ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र सिंह राजवी ,आरएमआरएस सदस्य हनुमान प्रसाद व्यास , डॉ.विनोद मूंड , डॉ. जयप्रकाश सुथोड,  सीडीपीओ प्रवेश सोलंकी , डॉ. राकेश शर्मा ,डॉ. हरीश गुप्ता ,पारीक सभा अध्यक्ष रमेश खटोतिया , पूर्व उप प्रधान रामकुमार स्वामी , पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहन ढि़ल , संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष  संजय मोदी , कोषाध्यक्ष बालकृष्ण व्यास , ओम चौधरी , कृष्ण पचीसिया , रणजीत बैनीवाल, प्रदीप सेवग , रामचन्द्र पारीक , महावीर प्रसाद व्यास, हरिराम पांडिया , हरीश पारीक चूरू ,चौथमल पांडिया , विशाल पांडिया , तनुज पांडिया , सुरेंद्र पारीक , मदललाल जोशी, महिपाल सैनी , दलीप सोनी , मुन्नालाल जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


शिविर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्वयं सेवकों की टीम ने सेवाकार्य किया । शिविर में संस्थान की ओर से रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अंजना कामरा के नेतृत्व में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा का भी वितरण किया गया।