भादरा( सत्यनारायण भाकर) उपतहसिल छानी बडी नायब तहसीलदार को भाजपा कार्यकर्ता सत्य प्रकाश चाहर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया ,ज्ञापन में बताया कि छानिबडी क्षेत्र मे किसानो की कपास मूग कि ख़राब फसल हो रही है फसलो की स्पेशल गिरदावरी करवाकर प्रधानमन्त्री फसल बिमा दिलवाने की मांग कि। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर शीघ्र गिरदावरी शूरू नही हूई तो 17सितम्बर किसानो के साथ मिलकर छानिबडी के उपतहसिल कार्यालय के सामने आदमपूर रोड जाम करेगे।इस मोके पर भाजपा मडल अध्यक्ष सूनील कूमार बराला,रमेश कूमार न्योल,सुरेन्द्र कुमार गोदारा,सन्दीप कूमार जगदीश खोड आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।

