गहलोत और पायलट गुट के समर्थक आपस मे भिड़े

जयपुर.(नोहर तेज़) राजस्थान में गहलोत और पायलट गुट का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों गुटों के कार्यकर्ता बुधवार को एक दूसरे के सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे. राजस्थान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी अजय माकन आज अजमेर संभाग के दौरे पर थे. इस दौरे का उद्देश्य गहलोत और पायलट गुट के कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल बढ़ाना था. लेकिन यहां पर दोनों गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. अजय माकन के साथ गहलोत गुट के नेताओं को देख पायलट समर्थक नारेबाजी करने लगे और पोस्टर फाड़ दिया. इसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. लोगों को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी करने लगे ठीक उसी होटल के सामने, जहां पर अजय माकन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात सुन रहे थे. नारेबाजी के दौरान गहलोत गुट के नेताओं के साथ पायलट गुट के लोगों का टकराव भी हुआ. इसके बाद उन्हें होटल के अंदर जाने से रोकने पर पायलट गुट के नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और माकन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. जिसके बाद लोगों को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. हालांकि पायलट समर्थकों ने पुलिस से भी भिड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया.इसके विरोध में पायलट समर्थक धरने पर बैठ गये. इसके बाद दिनभर बवाल चलता रहा.
ऐसे शुरू हुआ टकराव
तकरार की शुरुआत तब हुई जब पायलट गुट के विधायक और नेता होटल में माकन से मिलने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इससे पायलट गुट के नेता नाराज हो गये. नाराजगी की एक वजह थी कि माकन ने बंद कमरे के बजाय खुले में एक साथ सभी की सुनवाई शुरू कर दी. माकन के साथ प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटसरा और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा मौजूद रहे.
रघु शर्मा अजमेर के ही केकड़ी से विधायक हैं. रघु शर्मा ने पायलट गुट को छोड़कर गहलोत गुट का दामन थामा था.इससे अजमेर में पायलट गुट रघु शर्मा से पहले से ही खफा है. फिर मंच पर गहलोत गुट के नेताओं को माकन के साथ देख पायलट गुट के नेता बिफर गए. जब राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा कि कोई गुट नहीं. जिसे भी अलग मिलना है वो उन्हें नाम लिखवाएं. हालांकि इस बीच अजय माकन ने फीडबैक और शिकवा शिकायतें सुनना जारी रखा. अजय माकन कुछ दिन पहले एक बार जयपुर आए तब जयपुर डिविजन के कुछ नेताओं से मिले थे.लेकिन तब दौरा बीच में छोड़कर वापस दिल्ली लौट गए थे.