(नोहर तेज़ )पल्लू पुलिस ने गश्त के दौरान गुलाबगढ़ रोही में टाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर सदाम हुसेन उर्फ मकड़ी को अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान गुलाबगढ़ रास्ते पर आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा इस पर पुलिस को शक होने पर पांच किमी तक पीछा कर आरोपी को काबू किया । आरोपी सद्दाम हुसैन की तलासी  लेने पर उसके पास एक देशी पिस्तौल व कारतूस मिले आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।