नोहर, 12 सितंबर।(नोहर तेज़) प्रशासन व बीमा कम्पनी की लापरवाही व आपसी सांठ-गांठ के चलते क्षेत्र के अनेक किसानों को बकाया फसल बीमा क्लेम नही मिल रहा है। प्रशासन व बीमा कम्पनी एक-दूसरे पर पल्ला झांड़ कर किसानों कि हितों पर कुठाराघात कर रही है। मगर क्षेत्र का किसान अब चुप नही बैठेगा और आर-पार कि लड़ाई लड़ेगा। यह बात अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष कामरेड मंगेज चौधरी ने शनिवार को यहां माकपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वात्र्ता में कही। मंगेज चौधरी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक पटवार मंडलो के 5500 से अधिक किसान खरीफ 2019 के फसल बीमा क्लेम से वंचित है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा क्लेम के लिये कराई गई क्रॉप कटिंग बीमा कम्पनी मानने को तैयार नही है। पिछलें 12 दिनों से किसान बकाया फसल बीमा क्लेम सहित विभिन्न मांगो को लेकर धरने पर बैठे है। मगर प्रशासन किसानों की समस्याओं का निराकरण करना तो दूर कि बात आज तक किसानों से वात्र्ता तक नही की। मंगेज चौधरी ने बताया कि 15 सितंबर को किसान उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर अनिश्चिकालीन पड़ाव डालेगें। जिसकों लेकर किसानों कि अलग-अलग टोलिया निरंतर गांवों में जनसम्र्पक कर रही है। मंगेज चौधरी ने बताया कि 15 सितंबर को 11 सूत्री मांग पत्र को हजारो किसान आर-पार कि लड़ाई लड़ेगें। इसके अलावा मंगेज चौधरी ने बताया कि बैंको द्वारा केसीसी के खातो में ज्यादा ब्याज लगाकर किसानों को लूटा जा रहा है। बिजली के बिलों में भारी गड़बड़ी है। कोई सुनने वाला नही है। किसानों के साथ-साथ आम आदमी कोरोना वायरस के इस संक्रमण के दौर में दोहरी मार झेल रहा है। पत्रकार वात्र्ता में हरियाणा में किसानों पर हुई लाठीचार्ज की घटना कि निंदा कि गई। इस मौके पर पर किसान सभा के तहसील सचिव सुरेश स्वामी, रणवीर खिच्ची आदि उपस्थित थे।

