(नोहर तेज़) गुरूवार को यहां नगर पालिका टाऊन हॉल में विधायक अमित चाचाण ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर जन सुनवाई भी कि गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विधायक अमित चाचाण ने सभी विभागों के अधिकारियों से कार्यालय में आने वाले प्रत्येक आमजन की समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करवाने की बात कही। इस मौके पर विधायक ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रत्येक विभाग से प्रगति रिपोर्ट भी जानी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। बैठक में विधायक अमित चाचाण ने नगर पालिका कोष में करोड़ो रुपये होने के बावजूद भी सडक़ों सहित विभिन्न निर्माण कार्यो के लम्बे समय से लम्बित टैण्डरो पर असंतोष जाहिर करते हुए नगर पालिका ई.ओ. से बकाया कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसके अलावा विधायक ने नगर पालिका कार्यालय का नया भवन निर्माया करवाने के लिये प्रस्ताव देने की बात कही। इसके अलावा सुरक्षा के मध्यनजर कस्बें में सीसीटीवी कैमरो के लिये स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये। बैठक में विधायक अमित चाचाण ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से माईनरों की सफाई के लिए टैण्डर निकालने एवं सिंचाई पानी चोरी रोकने के लिये निरंतर गश्त करने की बात कही। विधायक अमित चाचाण ने कोविड-19 को लेकर भी चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जन सुनवाई के दौरान आये 13 प्रकरणों में से 3 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करवाया गया। जन सुनवाई के दौरान सिंचाई, पेयजल व विधुत संबंधी समस्याए सामने आई। जिनका विधायक ने अतिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। बैठक की शुरूआत से पूर्व दो मिनट का मौन रखकर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में एडीएम नारायणसिंह चारण, एसडीएम श्वेता कोचर, डीवाईएसपी महेन्द्रसिंह राजवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
फोटो केप्शन- बैठक लेते हुए विधायक अमित चाचाण।

