किसानों की किया अनिश्चितकालीन धरना शुरू

(नोहर तेज़ )  अखिल भारतीय किसान सभा नोहर द्वरा बकाया फसल बीमा क्लेम जारी करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आन्दोलन के तहत यहां उपखंड कार्यालय के सामने कॉमरेड मंगेज चौधरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने पर किसान सभा के ग्राम कमेटी देईदास के सदस्य रायसिंह शर्मा,साहब राम खाती, रामकुमार खाती, मुखराम कड़वासरा, रामजी घिंटाला,रामजी कड़वासरा, ओम लखलान, हनुमान न्यौल ,पवन देहडू, रणवीर खीची आदि  किसान उपस्थित थे। धरना स्थल पर हुई सभा में बोलते हुए कॉमरेड मंगेज चौधरी ने कहा कि प्रशासन हठधर्मिता के चलते कोरोना महामारी में भी किसानों को संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर की मांगों को प्रशासन गंभीरता से समाधान किया तो मजबूर होकर 15 सितम्बर को महापड़ाव डाला जाएगा।