नोहर 25 सितम्बर। [ नोहर तेज़ ] जिला प्रशासन ,सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग एवम भारत स्काउट व गाइड हनुमानगढ़ के तत्वावधान में 21 सितंबर को रवाना हुई नशा मुक्ति फिट इंडिया व कोराना के प्रति जागरूकता रैली का नोहर आगमन पर प्रमुख स्थानों पर स्वागत किया गया।
तहसीलदार विनोद कुमार विश्नोई ,प्रभारी सह जिला कमिश्नर मनोज आर्य, सचिव जग्गा सिंह जाखड़ अन्य पदाधिकारी ने रैली का स्थानीय शिवाजी बस स्टैंड पर माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सी ओ स्काउट भारत भूषण के नेतृत्व में रैली भारत माता आश्रम पहुंचने पर महन्त रामनाथ अवधूत ने पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख पदाधिकारियों का दुपट्टा एवम भारत माता का चित्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती विमला मेघवाल मंडल चीफ कमिश्नर डीजे शंकराचार्य एवं मंडल सचिव बीकानेर देव आनंद पुरोहित रैली में पहुंचकर मार्गदर्शन प्रदान किया
विमला मेघवाल ने बताया कि आज के युग में युवा दिन प्रतिदिन नशे में डूबते जा रहे हैं उनको एक जन चेतना का प्रयास किया जा रहा है इस प्रयास को सफल बनाने के लिए स्काउट गाइड के धन्यवाद दिया मंडल चीफ कमिश्नर मंडल सचिव ने साइकिल रैली में आए हुए स्काउट गाइड का उत्साह बढ़ाया इस मौके पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलीप पारीक, शिवराज भारतीय, दीपक बालान, मोहित कुमार मुरली छींपा, वैद्य सतपाल शर्मा, सतवीर ढाका, बसन्त भोजक , रामानुज, सुभाष , हरिओम पुनिया, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। रैली का समापन आनंद भवन पर हुआ।



