भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 जयंती

 नोहर 25 सितम्बर। [ नोहर तेज़ ] पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की 104  जयंती नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी की अध्यक्षता में स्थानीय मटोरिया भवन में मनाई गई ।


पण्डित दिनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठकर्ता थे वे भारतीय जनसंघ के अध्य्क्ष भी रहे है। इस पर बोलते हुए जिलामंत्री छोटू लाल सेवग ने बताया कि एकात्म मानववाद की विचारधारा रखने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय योजना शुरू की इस योजना के अंर्तगत देश के अंतिम छोर के व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ मिल सके । ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नंदलाल वर्मा ने पंडित जी की जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि पंडित जी एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे ।जो एक मजबूत और सशक्त भारत बनाना चाहते थे । पार्षद गंगाराम पांडिया व महिला मोर्चा से पूनम हिसरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 

कार्यक्रम के अंत मे नगर अध्य्क्ष बंसन्त तिवाड़ी ने पधारे हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम में नगर मंडल महामन्त्री गजेंद्र जोशी,देवीलाल पारीक,राम रमानी,महेंद्र पूनिया,मटोरिया गेरेज के मैनेजर बलजीत मलिक,राजेश कंकर,अमृता सिंह,सपना आलवानी,राजबाला सिंगला,रामेश्वर राजोतिया,राहुल नागल,अभिषेक बचवानी,कृष्ण पारीक,अम्बुज सेवग,अमित सांखी,रामचन्द्र,संजू सैनी,लक्ष्मीचंद,संदीप सिंह,व मंच संचालन नगर महामन्त्री औम लालवाणी ने किया ।