चिटा नशा केप्सूल नशा व चोरी की घटना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को भेजा ज्ञापन

नोहर 24 सितम्बर।(नरेंद्र तिवाड़ी)  कस्बे में निरन्तर बढ़ रहे नशा व चोरियों को लेकर आमजन में रोष बढ़ रहा है म इस सम्बध में  स्थानीय मुस्लिम अमन, इंसाफ समिति द्वारा समिति कानूनी सलाहकार एडवोकेट आरीफ रावण के नेतृत्व में  जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा के नाम एक ज्ञापन स्थानीय थाना अधिकारी को सौंपा गया। समिति सह सचिव फारूक रावण व दीपक रेगर ने बताया कि कस्बे में चिटा नशा केप्सूल  नशा व चोरी की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही नशा का कारोबार बढ़ता जा रहा है। पुलिस  कार्यशीलता पर सवालिया निशान लगाता है। युवा पीढ़ी नशा की दल दल में फंसती जा रही है  ज्ञापन में मांग की है कि नशा को रोकने के लिए एक गोपनीय टीम गठित कर नशा व चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जाए। इस मौके पर समिति सचिव महबूब अली , मुस्लिम महासभा के प्रदेश सचिव सरीफ मोहम्मद सौकीन खान,कारी मुस्ताक खान,इमरान चावली, नासिर हुसैन,आदि लोग मौजूद थे