महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष नमिता सेठी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र, जींद व पीपली के किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की

श्रीगंगानगर (नरेश पारीक) कांग्रेस की पूर्व पार्षद व महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष नमिता सेठी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र, जींद व पीपली के किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की हैं।नमिता सेठी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से किसान विरोधी अध्यादेश 2020 के खिलाफ किसानों ने अपनी आवाज उठाई परन्तु हरियाणा सरकार ने किसानों की बात तो सुनना दूर की बात उन पर लाठीचार्ज करवा दिया जो की बेहद शर्मनाक हैं।नमिता सेठी ने बताया कि देश का किसान देश की रीढ़ हड्डी हैं परंतु आज सरकारें जगह जगह उन्ही हड्डियों को खोखला कर रही हैं।नमिता सेठी ने बताया की आज हरियाणा के किसानों ने अध्यादेश 2020 का विरोध किया तो उन पर लाठीचार्ज हुआ इसी तरह देश के अन्य राज्यों के किसान विरोध करेंगे तो क्या उन पर सरकारें लाठीचार्ज करवाएगी अगर किसान अपना हक़ मांग रहे तो इसमें गलत क्या कर रहे है।नमिता सेठी ने कहा कि किसान पूरे भारत का पेट पालता हैं।किसान पर हमला बेहद शर्मनाक हैं में इसकी कड़ी निंदा करती हूं।नमिता सेठी ने कहा की किसानों पर अत्याचार नही होने दूँगी।किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करुँगी