किसान आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सौपा ज्ञापन

भादरा (सत्यनारायण भाकर) एसएफ़आई ने पिपली (हरियाणा) किसान आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने व किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन में बताया गया कि  हरियाणा के पिपली में किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक सभा करना चाह रहे थे लेकिन हरियाणा सरकार के इसारो पर पुलिस कर्मियों ने किसानों को सभा स्थल तक नही पहुचने दिया और रास्ते मे रोक लिया और किसानों पर बर्बरता से लाठियां बरसाई गई जिसमें सेकड़ो किसान चोटिल हो गए ,ओर किसान आंदोलन को दबाने की कोसिस की गई  तहसील कमेटी भादरा ने किसानों पर लाठियां बरसाने वाले पुलिसकर्मियों को तुरंत बर्खास्त करने किसानों को की मांगे पूरी करने व  किसान नेताओ को रिहा करने की मांग की वक्ताओ ने कहा है कि अगर समय रहते हुए किसानों की बात नही मानी गई तो किसानों के समर्थन में आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है
 इस मौके पर  जिला महासचिव रोहताश लोर ,तहसील अध्यक्ष पवन डुंगराना,तहसील महासचिव अनीश खान,मोनू तंवर,संदीप बुमरा,सरीफ रासलाना, विकाश तरड़, श्रवण सहारण, नरेश सुथार,रामकिसन आदि मौजूद रहे