आई एफ डब्ल्यू जे इकाई मिरजेवाला का गठन

मिरजेवाला (नोहर तेज़) आई एफ डब्ल्यू जे पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश दिनोंदिया प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जांदू और जिला अध्यक्ष रणदीप राणा के दिशा निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले की उपतहसील मिरजेवाला में संगठन इकाई का गठन किया गया जिसमें मंगलवार को जिलाध्यक्ष रणदीप राणा के नेतृत्व में मिरजेवाला के मुकेश कुमार के निवास स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  वरिष्ठ पत्रकार छगन शर्मा अध्यक्ष,संदीप शर्मा उपाध्यक्ष, रवि शर्मा महासचिव, मुकेश कुमार कोषाध्यक्ष, संजय खान प्रवक्ता नियुक्त किया गया l जिलाध्यक्ष रणदीप राणा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा है की पत्रकारिता की स्वतंत्रता स्वस्थ लोकतंत्र को बनाये रखने के लिए आवश्यक है। मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका के आधार पर उसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। वहीं पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी सच्चाई को सामने लाते हैं। इस मौके पर विनोद राजपूत, राजेंद्र कुमार व विष्णु शर्मा अनेक पत्रकार मौजूद रहे l