दादी की स्मृति में कल्याण भूमि में 11 हजार रुपये भेट

नोहर, 9 सितंबर। कस्बें के कर सलाहकार एडवोकेट रोहिताश जांगिड़ ने अपनी दादी स्व.श्रीमती छोटी देवी जांगिड़ की तृतीय पुण्यतिथि पर अपने पैतृक गांव ललाना में बुधवार को कल्याण भूमि में विकास कार्य के लिए सहायतार्थ हेतु  ग्यारह हजार रूपये भेंट किए। इस मौके पर एडवोकेट रोहिताश जांगिड़ ने शमशान भूमि में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मानवीय जीवन के महत्वपूर्ण दिवसों को सामाजिक सरोकार से जोडक़र मनाने से उन दिवसों का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस अवसर पर सहदेव शर्मा, सुभाष बिजारणियां, उपसरपंच बुधराम पूनियां, रवि शर्मा, विकास न्यौल, राकेश बिजारणियां, मिटु गरूवा, मनीराम नायक, राजेश बिजारणियां, रामनिवास बिजारणियां, चेतन शर्मा, शैलेन्द्र बिजारणियां, राजू मेघवाल, विक्रम वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।