पोर्टल खुलवाने व 2018-19 का बकाया फसल बीमा क्लेम दिलाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने विधायक अमित चाचाण को ज्ञापन दिया

 [नोहर तेज़ ]। पोर्टल खुलवाने व 2018-19 का बकाया फसल बीमा क्लेम दिलाने की मांग को लेकर अनेक गांवों के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी मुकेश सहारण के नेतृत्व में विधायक अमित चाचाण को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि खरीफ 2019 के फसल बीमा क्लेम को लेकर पोर्टल नही खुलने के कारण क्षेत्र के गांव ढ़ाणी लालखां, देईदास, टोपरिया, ढण्ढेला, चक गोकुलपुरा आदि गांवों के किसानों का प्रीमीयम ऑन लाईन अपलोड नही हो सका। प्रीमीयम अपलोड नही होने से अनेक गांवों के सैकड़ो किसान फसल बीमा क्लेम से वंचित है। ज्ञापन में पोर्टल खुलवाकर वंचित किसानों का प्रीमीयम अपलोड करवाने की मांग की है। इसके अलावा ज्ञापन में देईदास, ढण्ढेला, थालडक़ा, बुधवालिया, चाईया, कनवानी सरदारपुरा, 25 आरडब्ल्यूडी व टोपरिया ग्राम पंचायत के किसानों का वंचित फसल बीमा क्लेम दिलाने की मांग की है। इस मौके पर सरपंच राधेश्याम, सुलोचना, अनिल, अनुप, उग्रसेन, नीलम, रमेश, जगमाल आदि किसान व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधायक अमित चाचाण ने इस संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।