सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने के विरोध में थाना अधिकारी को सोपा ज्ञापन

पदमपुर (नोहर तेज़ ) सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली एक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर संस्था महाविप्र फाउंडेशन ने पदमपुर थानाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की।थानाधिकारी को सौपी गई शिकायत के अनुसार जिला सवाईमाधोपुर के गांव झोपड़ा की रहने वाली एक महिला मौसम मीणा पत्नी राजेन्द्र ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ब्राह्मण समाज को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डाली।जिस कारण ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डालने वाली महिला के खिलाफ समाज ने शिकायत दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की हैं।इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष केशल शर्मा,नगर के सचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में एडवोकेट भारत जोशी,महेश शर्मा,किशन शर्मा,ओम शर्मा,प्रशांत शर्मा,ललित भार्गव,रोहित जोशी,आनंद जोशी,संदीप शर्मा,आदित्य शर्मा,विकास शर्मा,मोहित शर्मा,अरविद शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के बंधु उपस्थित रहे