नोहर तेज़ । कस्बें में हो रही खारे पानी की जल सप्लाई से नागरिकों में रौष बढ़ रहा है। पिछले कई दिनों से जलदाय विभाग द्वारा टयूबवैल का खारा पानी मिलाकर दिया जा रहा है। जिससे नागरिकों में पेट दर्द व दस्त जैसी समस्याए बढ़ रही है।
नागरिकों ने बताया कि विभाग द्वारा नहर बंदी के नाम पर लोगों को खारा पानी पिलाया जा रहा है। जिससे पेट संबंधी समस्याएं बढ़ रही है। नागरिकों ने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही व अकर्मण्यता का खामियाजा नागरिकों को भूगतना पड़ रहा है। नागरिकों ने इसमें सुधार की पूरजौर मांग की है। इसके अलावा सोमवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं जलदाय विभाग में जाकर पेयजल सप्लाई संबंधी व्यवस्थाओं को देखा। मौके पर पेयजल भंडारण कि डिगियों में कचरा व गंदगी एवं काई जमी देख भाजपा पदाधिकारियों ने रौष जताया। इसके बाद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अधिशाषी अभियंता कार्यालय में पहुंचे। मौके पर अधिकारी मौजूद न होने पर उन्हें दूरभाष पर पेयजल समस्या के बारे में अवगत कराया। जिस पर अधिकारियों ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। नगर मंडल अघ्यक्ष बसंत तिवाड़ी ने बताया कि नहर बंदी के नाम पर घरो में टयूबवैल का खारा पानी सप्लाई किया जा रहा है। जिससे पेट संबंधी समस्याए बढ़ रही है। मगर विभाग इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। बसंत तिवाड़ी ने बताया कि यदि शीघ्र पेयजल व्यवस्था में सुधार नही किया गया तो गुरूवार से आन्दोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने डिगियों की समुचित सफाई की भी मांग की है। इस मौके पर ओमप्रकाश लालवानी, विनोद गोल्याण, पूर्व पार्षद गंगाराम पारीक, नंदलाल वर्मा, छोटू सेवग आदि उपस्थित थे।