श्रीगंगानगर(नरेश पारीक)। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शनिवार को डाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविधालय के प्रांगण में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर महावीर प्रसाद वर्मा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण कर, मार्च पास्ट की सलामी ली गई।
मार्च पास्ट में आरएसी, राजस्थान पुलिस (पुरूष), राजस्थान पुलिस महिला व अरबन होमगार्ड की टुकडियों ने भाग लिया। एडीएम प्रशासन डाॅ. गुंजन सोनी द्वारा महामहिम राज्यपाल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का पठन किया गया। परेड में आरएसी की सशस्त्र बल ने प्रथम, राजस्थान पुलिस ने द्धितीय तथा राजस्थान पुलिस महिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य समारोह में पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, एडीएम प्रशासन डाॅ. गुंजन सोनी, एडीएम सतर्कता अरविन्द जाखड, एसडीएम उम्मेद सिंह रतनु, आरएए करतार सिंह पूनिया, न्यास सचिव डाॅ. हरीतिमा, नगर परिषद की अध्यक्ष करूणा चांडक, सीएमएचओ डाॅ. गिरधारी लाल मेहरडा, पीएमओ डाॅ. के.एस. कामरा, नगर परिषद आयुक्त प्रियंका बुढानिया, पूर्व जिला प्रमुख सीताराम मौर्य, पूर्व सभापति जगदीश जांदू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी पारीक व शीतल सैन ने किया

