दो मोटरसाईकिल की भिंड़त में दो जनों कि मोत एक घायल

{नोहर तेज़ } नोहर-पल्लू मार्ग पर सोनड़ी गांव के समीप गुरूवार को दो मोटरसाईकिल की भिंड़त में दो जनों कि मृत्यु हो गई। एक जना घायल हो गया। मृतक दोनो आपस में परिवार में चाचा-भतीजा थे। दोनो मोटरसाईकिल की भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि दोनो कि मौके पर ही मृत्यु हो गई।
दोनो मृतको की पहचान शेरसिंह पुत्र बीरबलराम धानक 55 वर्ष, महिपाल पुत्र ज्ञानाराम धानक 25 वर्ष के रूप में हुई है। दोनो राजगढ़ तहसील के गंगोई गांव के निवासी थी। दोनो मृतक सोनड़ी गांव के समीप मालिया गांव में अपनी रिश्तेदारी में आये हुये थे। जहां से वापस अपने गांव जा रहे थे। दुर्घटना में कान्हाराम पुत्र नंदराम कुम्हार 40 वर्ष निवासी सोनड़ी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनो मोटरसाईकिल आपस में तेज गति में होने के कारण टक्करा गये। कान्हाराम मोटरसाईकिल पर नोहर से सोनड़ी जा रहा था। वही मृतक दोनो मोटरसाईकिल से मालिया गांव से आ रहे थे। तभी अचानक सोनड़ी गांव के समीप दोनो मोटरसाईकिल कि जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनो के शव को राजकीय चिकित्सालय के मोर्चरी रूम में रखवाये है। बाद में मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद मृतकों के परिजन नोहर पहुंचे। जहां पुलिस ने दोनो मृतकों के शवों का पोस्टमार्डम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिये। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नही हुआ था।