{नोहर तेज़ } विधुत समस्या के समाधान की मांग को लेकर गत दिनों जसाना जीएसएस पर अपनी मांग रखने वाले किसानों के विरूद्ध दर्ज कराये गये मुकदमें को लेकर गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों ने पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के नेतृत्व में नोहर विधुत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
इसके अलावा थाना प्रभारी के माध्यम से जिला पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता व किसान यहां मटोरिया भवन एकत्रित हुये। जहां नोहर पुलिस थाना पहुंचे। जहां थाना प्रभारी सतवीर मीणा को ज्ञापन देकर किसानों पर दर्ज किये गये मुकदमें को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके बाद किसानों व कार्यकर्ताओं द्वारा विधुत विभाग कार्यालय का घेराव किया गया। मौके पर मौजूद विभाग के एक्सईएन रिछपाल चारण को सम्पूर्ण मामले से अवगत कराया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने बताया कि किसानों पर दर्ज किये गये मुकदमें किसी भी सूरत में सहन नही किये जायेगें। उन्होंने कहा कि अपने हक के लिये आवाज उठाने वाले किसानों पर मुकदमें दर्ज कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। मटोरिया ने कहा कि अगर समय रहते किसानों पर दर्ज हुये मुकदमें की निष्पक्ष जांच कर न्याय नही किया गया तो मजबूर होकर आन्दोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर किसानों ने बताया कि गत दिनों बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद विभाग ने समस्या समाधान करवाना तो दूर कि बात उल्टा किसानों पर ही मुकदमा दर्ज करवा दिया। उन्होंने कहा कि किसान इस प्रकार का अन्याय सहन नही करेगा। उन्होंने बताया कि विधुत विभाग के अधिकारी मनमाना रवैया अपनाये हुये है। जिससे किसानों में रौष बढ़ता जा रहा है।
इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, देहात मंडल अध्यक्ष कुलदीप सहु, जिला मंत्री छोटू सेवग, रोहित सहारण, गुरमेल सरदार, रमेश बैनीवाल, राजेन्द्र सिहाग, फरसराम सहारण, काशी ढुकिया, रामकुमार बैनीवाल, दाताराम, बलदेव, लेखराम, मांगीलाल सहित जसाना व मोधुवाली के किसान उपस्थित थे। विदित रहे कि गत दिनों जसाना जीएसएस पर जसाना व मोधुवाली गांव के किसानों ने विधुत समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया था। जिसके बाद विभाग के एईएन द्वारा गुरमेल सरदार व रमेश कुमार सहित दर्जनों अन्य किसानों पर नोहर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके विरोध में गुरूवार को प्रदर्शन किया गया।