हनुमानगढ़ ( नरेश पारीक) टाउन स्थित महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय में शुक्रवार एचआईवी एड्स एक्ट 2017 पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए डॉ एमपी शर्मा, डॉ रविशंकर,डॉ बृजेश गौड़,डॉ धर्मवीर,डॉ जसवीर कौर ने एड्स एक्ट 2017 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एचआईवी पॉजिटिव मरीजो के हितों के बारे में बताया।कार्यशाला में चिकित्सकों द्वारा पोस्ट एक्सपोजर पप्रोफएलेक्सिस के बारे में भी कार्यशाला में मौजूद लोगों को बताया गया।कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अरूण कुमार, डाॅ. एच.पी. रोहिला, डाॅ. नजेन्द्र सिंह शेखावत, डॉ एन.एल.आसेरी, डॉ राजेश कटेवा, डॉ वेदपाल बिजारणीया, मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ शंकर लाल
सोनी, डाॅ. धमेन्द्र रोझ,डॉ शिप्रा शर्मा,डॉ अशोक खाती, डाॅ. विनित गोतम, डाॅ. अमृतपाल, डाॅ. राजविन्द्र कौर, डाॅ. सुमेश खिचड़, डाॅ. सीमा,डॉ हरविन्द्र सिंह, मुकेश , मदन बिजारणिया आदि उपस्थित थे।

