राहुल मोदी का हुआ भव्य अभिन्दन

{नोहर तेज़ } जिस विद्यालय में प्रारम्भिक शिक्षा हुई जहां से आईएएस बनने की राह बनी। उस विद्यालय में सम्मान होना अपने आप में गर्व की बात है। यह कहना है नोहर निवासी राहुल मोदी का। राहुल मोदी ने हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 420वी रेंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। आईएएस बनने के बाद गुरूवार को पहली बार नोहर पहुंचे राहुल मोदी का यहां अपाला स्कूल ऑफ एज्यूकेशन में भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। 
विद्यालय में बैड वादन के साथ पुष्प वर्षा कर राहुल मोदी का स्वागत किया गया। ज्ञात रहे कि राहुल मोदी की प्रारम्भिक शिक्षा अपाला स्कूल  ऑफ एज्यूकेशन में हुई थी। इस मौके पर राहुल मोदी ने कहा कि लक्ष्य बनाकर सही दिशा में किया गया प्रयास कभी असफल नही होता। उन्होंने कहा कि सफलता के लिये जीवन में कभी हार नही माननी चाहिये। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय से जुड़ी अनेक यादों को ताजा करते हुए बताया कि उसमें आईएएस बनने का बीज विद्यालय के संस्थापक दिवंगत दिनेश शर्मा ने बोया था। उनका सपना था कि राहुल आईएएस बने। उनकी प्रेरणा से ही आज यह मुकाम हासिल हुआ है।
इस मौके पर राहुल ने दिवंगत दिनेश शर्मा के चित्र पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। समारोह में राहुल मोदी का राजस्थानी साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि राहुल की इस सफलता से नोहर क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि राहुल ने पूरे क्षेत्र का गौरव व मान बढ़ाया है। अपाला स्कूल के निदेशक महेश शर्मा ने राहुल मोदी को चांदी की कलम भेंट करते हुए कहा कि राहुल ने विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रौशन किया है। राहुल की इस सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में महेश शर्मा, अनीता शर्मा सहित विद्यालय प्रबंधन द्वारा राहुल को ट्रॉफी भेंट कि गई। इस मौके पर  संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, राहुल के पिता गिरीश मोदी, एडवोकेट के.एल. मित्रुका, रफीक चौहान, ओम जोशी, श्यामसुन्दर मोदी, कन्हैयालाल मोदी, प्रेम वर्मा, राजेन्द्र बिरकाली, खुशीराम बैनीवाल आदि उपस्थित थे। इसके अलावा अखिल भारतीय अग्रवाल युवा संगठन द्वारा यहां भादरा मार्ग पर आईएएस बनने पर राहुल मोदी का स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मोंटी चाचाण, किशन चाचाण, राकेश अग्रवाल, दीपक गोल्याण, प्रवेश चाचाण, मनोज खदरिया आदि उपस्थित थे।