{नोहर तेज़ } क्षेत्र के गांव ललाना के ग्रामीणों ने विधुत संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर विधुत विभाग ललाना के अधिकारियों के माध्यम से सहायक अभियंता गोगामेड़ी को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में बताया गया कि विधुत उपभोक्ता को विभाग द्वारा बिजली बिल तीन गुना अधिक आने पर विभाग से दोबारा जांच कर बिलों को कम करने की मांग कि गई। इसके अलावा ज्ञापन में बताया गया है कि लॉक डाउन की वजह से उपभोक्ता वैसे ही आर्थिक रूप से परेशान है वही ऊपर से विभाग ने स्थाई शुल्क और अधिक बढ़ा कर उपभोक्ता की कमर तोडऩे का काम किया है। ज्ञापन में उक्त समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग कि गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि अगर समय रहते मांगे नही मानी गई तो उपभोक्ता आन्दोलन करने को मजबूर होगें। एसएफआई जिला उपाध्यक्ष हनुमानगढ़ विकास न्योल ने बताया कि स्थाई शुल्क के नाम पर उपभोक्ता को दिनों दिन विभाग द्वारा ठगा जा रहा है जिसे सहन नही किया जाएगा। इस मौके पर मुकेश कुमार, हनुमान फड़ोलिया, इन्द्र नाई, जयपाल न्योल, मुकेश गुसांई आदि उपस्थित थे।