राहुल मोदी का सयुंक्त व्यपार संघ ने किया अभिनंदन

(नोहर तेज़ ) भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर नोहर निवासी राहुल मोदी और मनोज कुमार का संयुक्त व्यापार संघ की ओर से अभिनंदन किया गया। यहां अनाज मंडी स्थित ग्रेन मर्चेंट ट्रेडर्स हाल में आयोजित हुए इस अभिनन्दन समारोह में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित राहुल मोदी का राजस्थानी साफा व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया। वही मनोज कुमार की अनुपस्थिति में उनके पिता प्रधानाचार्य ताराचंद चिड़दिया का साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। राहुल मोदी ने भारतीय प्रशासनिक  सेवा में 420वीं एवं मनोज कुमार 732 वीं रेंक के साथ सफलता हासिल की। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर नारायण दान चारण , एसडीएम श्वेता कोचर, थानाधिकारी सतवीर मीणा ने  माल्यार्पण कर शुभकामनाए दी।  इस मौके पर राहुल मोदी ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति व मेहनत के साथ किया गया कार्य सफलता जरूर दिलाता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद व गुरूजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि नोहर से एक साथ दो युवाओं ने आईएएस में चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर संजय मोदी, रामचन्द्र पारीक, राहुल मोदी के पिता गिरीश मोदी राजेन्द्र कन्दोई , कोषाध्यक्ष बालकृष्ण व्यास , सुशील सिपानी , एडवोकेट के.एल. मित्रुका , श्याम सुंदर मोदी , ग्रेन मर्चेंट एशोसियेशन के अध्यक्ष कृष्ण कासनिया , सांवरमल हिसारिया , तिलोक चंद बंसल , राजेन्द्र थिरानी, मंयक मोदी, ओम जोशी , शशिकांत मोदी , आशीष मोदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच संचालन रफीक चौहान ने किया।