पंचायत समिति द्वारा बार-बार टैण्डर की प्रक्रिया निरस्त करने की मांग को लेकर सरपंचो ने सौपा ज्ञापन

(नोहर तेज़)  गुरूवार को अनेक ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर सम्पूर्ण मामले से अवगत कराया है। सरपंचों ने बताया कि पंचायत समिति द्वारा बार-बार टैण्डर की प्रक्रिया निरस्त करवाकर सरपंचों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। सामग्री सप्लाई के टैण्डर न होने के कारण पिछलें 7 माह से ग्रामीण विकास की अनेक योजनाए बंद पड़ी है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत समिति के अधिकारियों द्वारा अनाधिकृत दबाव बनाकर अनुचित मांग कि जा रही है। मांग पूरी न होने के कारण पूरे जिले में नोहर पंचायत समिति में टैण्डर प्रक्रिया पूरी नही हो रही है। इसके अलावा ज्ञापन में बताया गया है कि टैण्डर प्रक्रिया के पंचायत समिति द्वारा अधूरे व बार-बार विज्ञापन देकर सरकार को राजस्व का नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है।  इसके अलावा ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि सात दिनों में निविदाए स्वीकार दौषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नही कि गई तो समस्त 47 ग्राम पंचायतों के सरपंच पंचायत समिति कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन करेगें।   इस मौके पर सरपंच सतपाल व्यास, राधेश्याम, एडवोकेट माडुराम, प्रताप सहारण, लालचंद, मनिराम नायक, मैनावती, सुमन, आत्मप्रकाश, माया देवी, रमेश कुमार सहारण, दर्शना देवी, जिन्द्रपाल गोदारा, श्रीमती कैलाश, शायरा सुल्तान गोदारा सहित अनेक ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित थे।