सफाई कर्मियों का सम्मान दिवस मनाया गया

[नोहर तेज़ ] राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में अगस्त क्रांति सप्ताह के तहत यहां नगर पालिका में स्थित कोठारी टाऊन हॉल में सफाई कर्मियों का सम्मान दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में कस्बें के उन कार्मिकों का सम्मान किया गया। जिन्होंने कोविड-19 के तहत विशेष रूप से सफाई का जिम्मा अपने कंधो पर उठाया और नोहर की गलियों एवं स्वास्थ्य केन्द्र के साथ-साथ कोविड केयर सेंटर में सफाई के लिए विशेष योगदान दिया। इस मौके पर सफाई कर्मियों को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र सहित उपहार उप जिला प्रशासन, नगर पालिका मंडल एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के द्वारा प्रदान किये गये। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर नारायणदान चारण, उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर, तहसीलदार धर्मेन्द्र जांदू, पालिकाध्यक्ष नीलम जोशी, महात्मा गंाधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर, पालिका उपाध्यक्ष श्रीराम व्यास, रणजीतसिंह, ई.ओ. दलीप पूनिया, स्वास्थ्य निरीक्षक विनोद कुमार सोनी, डीवाईएसपी महेन्द्रसिंह राजवी, आईटी प्रौग्रामर सुरेन्द्र बाना, पार्षद सतीश सोनी, मुकेश मिश्रा, चौरूलाल, नंदलाल वर्मा, गुलफाम, नत्थूराम, मुकेश कुमार, चानणराम, सुरेश तिवाड़ी, हाकम अली, नियामत अली, रघुवीरसिंह, सुरेश पांडिया, सुरेन्द्र जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में 131 सफाई कर्मवीरों का सम्मान किया गया।