अबोहर, (नोहरतेज़) सदर थाना अबोहर की पुलिस ने नगर थाना 2 में तैनात एएसआई देसराज के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 109, 01.08.2020 224 आईपीसी के तहत चोरी के मामले में फरार आरोपी राहुल कुमार पुत्र दुखी राम वासी राजीव नगर गली नं. 5, अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना के प्रभारी गुरविंद्र सिंह एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना के हैडकांस्टेबल विपन कुमार ने 17.7.2020 को भांदस की धारा 379, 411 चोरी के मोटरसाईकिल सहित राहुल कुमार को पकडऩे में सफलता हासिल की थी। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान उसका कोरोना टैस्ट करवाया गया। कोरोना की रिपोर्ट आने तक उसे आरजी तौर पर रखा गया था जहां से वह फरार हो गया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो 1: फाईल फोटो राहुल कुमार व बरामद मोटरसाईकिल: सदर थाना अबोहर की पुलिस ने नगर थाना 2 में तैनात एएसआई देसराज के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 109, 01.08.2020 224 आईपीसी के तहत चोरी के मामले में फरार आरोपी राहुल कुमार पुत्र दुखी राम वासी राजीव नगर गली नं. 5, अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना के प्रभारी गुरविंद्र सिंह एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना के हैडकांस्टेबल विपन कुमार ने 17.7.2020 को भांदस की धारा 379, 411 चोरी के मोटरसाईकिल सहित राहुल कुमार को पकडऩे में सफलता हासिल की थी। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान उसका कोरोना टैस्ट करवाया गया। कोरोना की रिपोर्ट आने तक उसे आरजी तौर पर रखा गया था जहां से वह फरार हो गया था। मामले की जांच जारी है।

