अबोहर/ पंजाब(ओहर तेज़) के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, पंजाब पुलिस के डीजेपी दिनकर गुप्ता द्वारा पुलिस कर्मचारियों जो अपनी डयूटी ईमानदारी से निभाते हैं उन्हें तरक्की प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी हरदयाल सिंह मान व रीडर इंस्पैक्टर बरजिंद्र सिंह द्वारा एएसआई भगवान सिंह को सबइंस्पैक्टर बनने का नियुक्तिपत्र जारी किया। नियुक्तिपत्र मिलने के बाद सदर थाना अबोहर में तैनात एएसआई भगवान को सबइंस्पैक्टर बनने पर डीएसपी बल्लुआना देहाती अबोहर अवतार सिंह व उनके रीडर जसबीर सिंह ने उनके कंधे पर दूसरा स्टार लगाया व सबइंस्पैक्टर बनने की बधाई। सदर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरविंद्र सिंह व एएसआई राजवीर सिंह, एएसआई दयालचंद, एएसआई विशलेष कुमार, एएसआई गरीश कुमार, हैड मुंशी सुरिंद्र कम्बोज व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें सबइंस्पैक्टर बनने की बधाई दी व उनका मुंह मीठा करवाया। उन्होंने कामना की भविष्य में इसी तरह अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए तरक्की करें।