(नोहर तेज़) क्षेत्र में टिड्डियों का प्रकोप निरंतर जारी है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने टिड्डी प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने क्षेत्र के गांव भगवान, देईदास, सोनड़ी व भूकरका आदि गांवों का दौरा कर टिड्डियों से फसलों को हुये नुकसान का जायजा लिया व किसानों से बात की । मटोरिया ने किसानों के खेतों में जाकर टिड्डी की रोकथाम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद कृषि अधिकारियों से टिड्डी नियंत्रण हेतु उपयोग में ली जाने वाली दवाई व यंत्रों के बारे में भी जानकारी ली। अभिषेक मटोरिया ने बताया कि क्षेत्र के दर्जनों गांव टिड्डी के प्रकोप से प्रभावित है। वे निरंतर किसानों से सम्पूर्ण मामले की जानकारी ले रहे है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को सम्पूर्ण मामले से अवगत कराया जा चुका है। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता भी संकट के इस दौर में किसानों के हरसंभव सहयोग के लिए साथ खड़े है। इस मौके पर सरपंच राजेंद्र न्योल, सुरेंद्र सिहाग, मुखराम सिहाग, दिलीप कुमार, रामनिवास शर्मा, मनीराम, काशीराम शर्मा, हरिसिंह पुनिया, रामसिंह बैनीवाल, गणेश,दारासिह आदि उपस्थित थे। ज्ञात रहे कि दो दिन पूर्व भी पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने चूरू सांसद राहुल कस्वां को साथ लेकर टिड्डी प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन को नोहर- भादरा क्षेत्र मैं टिड्डियों की रोकथाम एवं टिड्डियों के प्रकोप से खराब हुई फसलों का सर्वे करवाने तथा बकाया प्रधानमंत्री फसल बीमा दिलवाने का ज्ञापन सौंपा था। इसके अलावा कस्वां व मटोरिया ने यहां मटोरिया भवन में किसानों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर टिड्डी से हुये नुकसान आदि कि जानकारी ली थी।

