[नोहर तेज़ ] पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देश पर मटोरिया कि उक्त नियुक्ति की गई है। अभिषेक मटोरिया को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि मटोरिया को संगठनात्मक अनुभव होने के अलावा प्रखर वक्ता होने का लाभ पार्टी को मिलेगा। विदित्त रहे कि इससे पूर्व भी अभिषेक मटोरिया पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण पदो पर रह चुके है। अभिषेक मटोरिया लम्बे समय तक पार्टी के प्रदेश महामंत्री के पद रहते हुए पार्टी को मजबूत करने की दिशा में अनेक कार्य कर चुके है। संगठनात्मक अनुभव होने के कारण पार्टी विभिन्न चुनावों में मटोरिया को जिम्मेदारिया सोंपती रही है। अभिषेक मटोरिया श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव में प्रभारी के अलावा जयपुर नगर निगम के चुनाव में सह प्रभारी रह चुके है। केन्द्र में युवा मोर्चा कि टीम में भी बड़े पद पर कार्य कर चुके है। प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर अभिषेक मटोरिया ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सहित पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वे उसका बेखूबी रूप से निर्वहन करेगें। ज्ञात रहे कि अभिषेक मटोरिया लगातार दस साल तक नोहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके है। आजादी के बाद नोहर विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने का श्रैय भी मटोरिया को जाता है।