पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्र के ललानाबास उतरादा के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया

[नोहर तेज़ ] 25 अगस्त। पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्र के ललानाबास उतरादा के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन बताया गया है कि गांव में आपनी योजना से पानी मिलता है।
  मगर में 5-6 माह से गांव में पानी नहीं आ रहा है। गांव के लोगों को घेऊ व रसलाना से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। जिसके चलते प्रति टैंकर 1000 से 1500 रुपये लगते है। इससे ग्रामीण बहुत परेशान है। एसएफआई के जिला उपाध्यक्ष  विकास न्योल ने बताया कि कोविड 19 के चलते आम आदमी पहले से परेशान है। और ऊपर से पेयजल समस्या ने उनकी परेशानी का और अधिक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि अगर समय रहते पेयजल समस्या का समाधान नही किया गया तो मजबूर होकर आन्दोलन का रास्ता अख्त्यिार करना पड़ेगा। इस मौके पर सरपंच बुधराम शर्मा, पूर्व सरपंच सिंगाराम बिजारणिया, निकूराम न्योल, रामकुमार फड़ोलिया, दिनेश गुरुवा, राजेश बिजारणिया, भजनलाल मेघवाल, मंगल चंद भादु, निकूराम,  बलराम नाई, मनिराम, करणसिह राजपुत, मंगतुराम आदि उपस्थित थे।