भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आधी रात को रायसिंहनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उसके दलाल को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

श्रीगंगानगर ( नरेश पारीक ) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आधी रात को रायसिंहनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उसके दलाल को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।एसीबी कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के गार्ड ने एसीबी अधिकारी पर गोली चला दी।मोके से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भागने का प्रयास किया पर कामयाब नही हुआ। इस मामले में रायसिंहनगर पुलिस थाना में सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करवाया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उसके दलाल को अदालत में पेश किया जायेगा।वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के जोधपुर आवास पर कार्यवाही की जिसमे अनेक दस्तावेज मिले।एसीबी के जोधपुर से आये डीएसपी मांगीलाल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृतलाल जीनगर व उसके दलाल अनिल कुमार के खिलाफ शिकायत की।शिकायत का सत्यापन करवाया। सत्यापन की कार्यवाही के बाद 59 एफ में दलाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे से एक लाख रुपए की राशि बरामद की।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की गिरफ्तारी की कार्यवाही के दौरान अमृतलाल जीनगर के गार्ड ने एसीबी अधिकारी पर गोली चला दी।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भागने का प्रयास किया।पर कामयाब नही हुआ।जीनगर को दबोच लिया गया।एसीबी अधिकारी पर गोली चलने की सूचना पर रायसिंहनगर थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह मय जाब्ता मोके पर पहुंचे व एसीबी अधिकारियों को सुरक्षा घेरे में ले लिया