अयोध्या में श्रीराम मंदिर जन्मभूमि पूजन व शिलान्यास के पावन अवसर पर विभिन्न संगठनों ने खुशिया मनाई

[नोहर तेज़ ] अयोध्या में श्रीराम मंदिर जन्मभूमि पूजन व शिलान्यास के पावन अवसर पर  भाजपा, विहिप, बजरंग दल सहित विभिन्न संगठनों ने खुशिया मनाई गई। भाजपा  नगर मंडल बसंत तिवाड़ी के नेतृत्व में कस्बें के गांधी चौक में पटाखे छोडक़र व मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई।
इस मौके पर नगर मंडल अध्य्क्ष बंसत तिवाड़ी ने बताया कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा भगवान श्रीराम जन्मभूमि पूजन व शिलान्यास का होना सभी सनातन धर्मियों के लिए बहुत खुशी की बात है। इस मौके पर ऋषि जमालिया, ओम लालवानी,मोहन डाबी, गजेंद्र जोशी,मुरलीधर छिम्पा,मालचंद जोशी, गंगाराम पांडिया, राकेश हिसारिया, महेश पंडा, राहुल नागल, कृष्ण पारीक,अनिल पारीक,अजय प्रधान,जेठानंद सिंधी,मुकेश बंसल,भगवती चाचाण,राजू गर्ग,मनोज  गर्ग,मनीष तिवाड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अलावा अयोध्या में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर के  नींव पूजन कार्यक्रम के तहत कस्बें में  अनेक जगह आतिशबाजी और प्रसाद वितरण कर खुशियां मनाई गई । पुष्टिकर समिति अध्यक्ष मदनलाल जोशी के प्रतिष्ठान पर भी आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई।
इस मौके पर पवन व्यास , विनय जोशी, मनोज जोशी, महावीर प्रसाद व्यास, दयाल पुरोहित , सोनू मोहता , निरंजन कन्दोई, सुशील अग्रवाल,रामु जोशी अनेक लोग उपस्थित रहे । इसके अलावा कस्बें के गांधी चौक,बिहानी चौक , टेगौर चौक, सिंधी बाजार आदि जगह पर भी खुशियां मनाई गई ।  विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी अनेक जगह आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया । इस मौके पर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घर-घर दीयों के साथ रामजन्म भूमि की पवित्र मिट्टी का भी वितरण किया।